केशकाल: विधिक सेवा और केशकाल पुलिस ने बालदिवस के अवसर पर कोहकामेटा में चलित थाना का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी
बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को 1 बजे कोहकामेटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर और केशकाल थाना पुलिस द्वारा चलित थाना का आयोजन कर स्कूल की छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायालय की जानकारी दी गई और केशकाल थाना पुलिस द्वारा साईबर अपराध,ऑनलाइन ठगी,बाल अपराध,यातायात सम्बन्धी जानकारी देकर जागरूक किया गया ।