केशकाल: केशकाल पुलिस ने कार में गांजा तस्करी कर रहे 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
मुखबीर की सूचना पर केशकाल थाना पुलिस ने शुक्रवार को थाना के सामने सफेद रंग के ग्लैंजा कार क्र.CG04PH5111 में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे मिथलेश पटेल पिता जीधन पटेल निवासी बिलासपुर एवं विवेक शांग पिता देवेन्द्र शांग निवासी दुर्ग को गिरफ्तार किया।उनके पास कार में रखे कुल 56.890 KG गांजा को जप्त किया गया।शनिवार दोपहर 1 बजे आरोपियो को जेल भेजा गया।