केशकाल: कोपरा गांव के स्कूल में चलित थाना और विधिक सेवा शिविर लगाकर ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी
केशकाल क्षेत्र के कोपरा गाँव के शा.पूर्व.मा.शाला में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे फरसगाँव थाना पुलिस द्वारा चलित थाना और विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे ग्रामीण और स्कूल के छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान,सायबर फ्रॉड,ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने कहा गया।महिला संबंधी अपराध,बाल अपराध और न्यायालय सम्बन्धी जानकारी देकर जागरुक किया गया।