केशकाल: NH-30 गुलबापारा के पास खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी बेकाबू यात्री बस, 13 यात्रियों को आई चोट
NH30 सिंघनपुर गुलबापारा के पास रविवार की सुबह 4 बजे रोड किनारे खड़ी ट्रक के पीछे तेज रफ्तार बेकाबू पायल बस जा घुसी।हादसे में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गये जिनमे से 2 की स्तिथि गम्भीर है।जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और बाकी यात्रियों का केशकाल अस्प्ताल में भर्ती है।हादसे में बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है