जमुई: जमुई में चार मंजिला फ्लैट से गिरकर युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jun 27, 2026 जमुई नगर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित बोधवन तालाब के पास एक चार मंजिला फ्लैट से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एसडीपीओ सतीश सुमन ने घटना की पुष्टि की। मृतक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के नुमर गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।