चैता दक्षिणी पंचायत के वार्ड 09 में जल संकट से हाहाकार, ग्रामीण करेंगे BDO का घेराव।
चैता दक्षिणी। पंचायत के वार्ड संख्या 09 में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि महीनों से जलापूर्ति योजना का काम अधर में पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। स्थिति से नाराज ग्रामीण अब BDO कार्यालय का घेराव करने की तैयारी में हैं।
ग्रामीणों के अनुसार जलापूर्ति योजना के लिए करीब 5 महीने पहले फाउंडेशन तैयार कर दिया गया, लेकिन अब तक पाइपलाइन और स्टील स्ट्रक्चर लगाने का काम पूरा नहीं किया गया है। संवेदक द्वारा कार्य में लगातार देरी किए जाने से वार्ड के लोगों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मामले को लेकर वार्ड सदस्य दुर्गेश ने पंचायत के मुखिया पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब वार्ड की समस्या को लेकर मुखिया से बात की जाती है तो कथित तौर पर कहा जाता है कि “वार्ड 09 से हमें कुछ लेना-देना नहीं है।” वार्ड सदस्य के इस बयान से ग्रामीणों में और नाराजगी देखी जा रही है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि योजना स्थल पर योजना से संबंधित सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया था, जिससे योजना की लागत, एजेंसी, संवेदक और कार्य अवधि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक नहीं हो सकीं।
वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि PHED विभाग के JE धनंजय कुमार को कई बार फोन करने के बावजूद समस्या पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति योजना का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे प्रखंड कार्यालय पहुंचकर BDO का घेराव करेंगे।
Stream Bihar की खास रिपोर्ट
वार्ड 09 में पेयजल संकट और अधूरी जलापूर्ति योजना का मामला Stream Bihar के पोर्टल पर सामने आया है। आखिर पांच महीने से तैयार फाउंडेशन के बाद भी पाइपलाइन और स्टील स्ट्रक्चर का काम क्यों नहीं हुआ? योजना स्थल पर बोर्ड क्यों नहीं लगाया गया? ग्रामीणों की शिकायतों पर जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि कब कार्रवाई करेंगे?
जनता के सवाल, जनता की आवाज—Stream Bihar की खास रिपोर्ट।
रिपोर्टर – सुदर्शन कुमार
Stream Bihar | जनता के साथ, जनता की आवाज
#ChaitaDakshini #Ward09 #JalSankat #NalJalYojana #PHED #WaterCrisis #BDO #Samastipur #BiharNews #RuralNews #GroundReport #StreamBihar #SudarshanKumar #जनताकीसबसेपहले #जनताकीआवाज #खासरिपोर्ट