बांधवगढ़: थाना कोतवाली परिसर में ईद-उल-अजहा पर शांति व्यवस्था के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित
पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी एवं अति. पुलिस अधीक्षक सीताराम के निर्देशन में आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) त्यौहार के दौरान सुदृढ़ कानून व्यवस्था के मद्देनजर थाना कोतवाली परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित शांति समिति की बैठक मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उमरिया श्री पी. एस. परस्ते शामिल हुये।