लखीसराय: पुरानी बाजार में जुगाड़ पुल का चौड़ीकरण, स्कूली छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत
जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा शहर के पुरानी बाजार स्थित महावीर स्थान—महावीर घाट के पास जुगाड़ पुल के रास्ते का चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। शनिवार दोपहर 1:30 पर जेसीबी मशीन के माध्यम से कार्य जारी देखा गया।यह मार्ग खास तौर पर केंद्रीय विद्यालय आने जाने वाले स्कूल छात्र-छात्राओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है।