मधेपुरा: पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा पर मधेपुरा पहुंचे कन्हैया कुमार, बेरोजगारी और पलायन पर सरकार को घेरा
मधेपुरा में शनिवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस की ओर से "पलायन रोको, नौकरी दो" यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और पलायन की समस्या को उजागर करना था। यात्रा गौशाला चौक से शुरू होकर भूपेंद्र चौक, थाना चौक, सुभाष चौक, पूर्णिया गोला चौक, कर्पूरी चौक होते हुए वेद व्यास कॉलेज पहुंची।