मधेपुरा: जिले के दो प्रखंडों में बिजली बकायेदारों पर कार्रवाई, दो दर्जन कनेक्शन काटे गए, 10 लाख से अधिक की वसूली हुई
मधेपुरा जिले के कुमारखंड एवं मुरलीगंज प्रखंड में शुक्रवार को 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बड़े विद्युत बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। राजस्व विद्युत आपूर्ति आंचल, सहरसा के वरीय प्रबंधक दीपक कुमार के नेतृत्व में सहायक विद्युत अभियंता मुरलीगंज तारानंद कुमार यादव, कनीय विद्युत अभियंता अमरनाथ गुप्ता छापेमारी अभियान चलाया गया।