संभल: बहजोई ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी को हिंदुओं की पार्टी बताने पर उठाए सवाल
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जो राजनीतिक दल हिंदू संस्कृति के विपरीत कार्य करते हैं, उन्हें हिंदू पार्टी नहीं कहा जा सकता। उनका आरोप था कि सार्वजनिक मंचों पर कुछ दल खुद को हिंदुओं की पार्टी बताते हैं, लेकिन चुनाव आयोग में पंजीकरण के समय खुद को धर्मनिरपेक्ष घोषित करते हैं, उन्होंने कहा कि देश में पंजीकृत सभी राजनीतिक दल संविधान और चुनाव आयोग के नियमों क