काराकाट: काराकाट के स्कूल में प्रार्थना के दौरान छह छात्राएं बेहोश, चार घर लौटीं, एक को हायर सेंटर रेफर किया गया
Karakat, Rohtas | Jul 11, 2026 काराकाट प्रखंड के कुशी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की सुबह करीब 9: 30 बजे प्रार्थना सभा के दौरान छह छात्राएं एक-एक कर बेहोश हो गईं। घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों, ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सभी छात्राओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, काराकाट (गोडारी) पहुंचाया गया।