मंझनपुर: बारूपुर कछार में सोशल मीडिया पर अवैध शराब भट्टी का वीडियो वायरल, जांच की मांग की गई
कौशाम्बी। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारुपुर कछार में कथित रूप से अवैध कच्ची शराब के निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में कछार क्षेत्र में अवैध भट्टियां संचालित होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शुक्रवार देर शाम 7:00 बजे वायरल हुई वीडियो!