बस्ती: पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में स्वैच्छिक शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान
Basti, Basti | Mar 9, 2025 पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में प्रबंधक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डा. वर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया। कहा कि रक्तदान को महादान इसलिये कहा गया है कि हम इसके द्वारा दूसरों की जान बचाने में अपनी भूमिका निभाते हैं।