राऊ: धार रोड स्थित 3 ग़ैराजों में लगी आग में जली कई कारें, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया क़ाबू
Rau, Indore | Jan 11, 2025 इंदौर के धार रोड स्थित गधा टेकरी क्षेत्र में तीन गैरेज में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड अफसरों ने बताया कि आग लगने की सूचना पर जीएनटी मार्कट स्थित फायर अमले को मौके पर भेजा गया। जिसमें बताया गया कि यहां तीन गैरेज में ठीक होने के लिए आई कारें जल गई है। जिसमें टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग के कारण आसपास रहने वाले लोगों में भी हड़कंप मच गया था।