नारासन: बूढ़पुर नूरपुर गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, मारपीट के मामले में था फरार
रुड़की की झबरेड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे बूढ़पुर नूरपुर गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र मदन सिंह नाम के एक वारंटी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। विपिन कुमार मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा विपिन कुमार की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा विपिन कुमार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।