कटोरिया: लोहटनियां के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक जख्मी
Katoria, Banka | Jun 5, 2025 कटोरिया- सूईया रोड स्थित लोहटनियां के पास गुरुवार देर शाम को दो बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार भौंरा बाजार निवासी पूरन तांती जख्मी हो गया। जिसे गुरुवार देर शाम करीब 8 बजे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त युवक घर से बाइक द्वारा सूईया की ओर जा रहा था, इस दौरान लोहटनियां के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी।