कटोरिया: बकरीद पर्व को लेकर कटोरिया थाना में शांति समिति की हुई बैठक
Katoria, Banka | Jun 4, 2025 बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार शाम करीब 5 बजे कटोरिया थाना में शांति समिति की बैठक की गयी। बीडीओ विजय कुमार सौरभ एवं सीओ पुष्पा कुमारी की मुख्य उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय द्वारा की गयी। इस दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित सभी गणमान्य से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।