सुसनेर: मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने सुसनेर में मनाई आराध्य देव अजमीढ़ जी की जन्म जयंती, निकला चल समारोह
शहर में सोमवार को मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा आराध्य देव श्री अजमीढ़ जी की जन्म जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोहार दरवाजा स्थित समाज के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह 11 बजे महाआरती की गई, जिसके बाद भव्य चल समारोह की शुरुआत हुई। रथ में श्री अजमीढ़ जी का चित्र विराजित रहा। शोभायात्रा में महिलाएं और युवतियां व पुरूष शामिल रहे।