ब्यौहारी: तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, 9 वर्षीय बालक की मौत, कार चालक पुलिस हिरासत में
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भमरहा गांव में तेज रफ्तार कार किराना दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान में बैठा 9 वर्षीय दीपक गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मामले में मर्ग कायम कर विवेचना मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू की गई है।