शहर की सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद की ओर से सीवर सफाई का टेंडर जारी किया गया है। इस परियोजना के तहत शहर में 300 एमएम से लेकर 900 एमएम आंतरिक व्यास तक की ट्रंक सीवर लाइनों की सुपर सकर मशीन से डी-सिल्टिंग कराई जाएगी। लंबे समय से गाद, कचरा और ठोस अपशिष्ट जमा होने के कारण कई स्थानो पर पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।