करनैलगंज: घरेलू विवाद में पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को करनैलगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंगलवार को करनैलगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने के एक आरोपी अभियुक्त को जरवल रोड तिराहे से गिरफ्तार किया है। 5 बजे SHO तेज प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी अभियुक्त मयंक वर्मा ने घरेलू विवाद को लेकर अपने पिता मनोज वर्मा पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे आज जरवल रोड तिराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया है।