करनैलगंज: बरांव गांव के नहर में डूबी 5 साल की मासूम बच्ची, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
बरांव गांव में सोमवार शाम 7 बजे नहर में डूबने से एक 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने घर के पास नहर के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। जब वह लंबे समय तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तब नहर के किनारे बच्ची का शव मिला। मंगलवार 4 बजे इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि शव का PM कराया गया है रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।