करनैलगंज: भभुआ के बुढवलिया में एक बेटे ने पिता पर चाकू से किया हमला, घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
भभुआ के बुढवलिया मे सोमवार 2 बजे एक बेटे ने घरेलू विवाद मे अपने पिता को चाकू से घायल कर दिया। आरोपी मयंक वर्मा ने अपने पिता मनोज वर्मा पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अंकित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस के माध्यम से CHC पहुंचाया। जहां के डॉक्टरो ने जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया।