करनैलगंज: विद्यालय मर्जर के विरोध में शिक्षकों ने कटरा बाजार विधायक को सौंपा ज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर के विरोध में शिक्षकों ने सोमवार 2 बजे कटरा बाजार विधायक बावन सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक माधोपुर के अध्यक्ष मुरली मनोहर शुक्ल और मंत्री अनुराग शुक्ल के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। शिक्षकों ने ज्ञापन में कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कम छात्र संख्या के आधार पर मर्जर की जा रही प्रक्रिया गलत है।