बिहार: बिहार थानां क्षेत्र के मुरौरा गांव में एक युवक को लगा बिजली का करंट ,इलाज के लिए लाया गया मॉडल अस्पताल
Bihar, Nalanda | Jun 29, 2026 बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव में सोमवार की दोपहर करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मुरौरा निवासी उमेश राउत के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घर के दलान में एक जानवर के सींग में बिजली का तार उलझ गया था। सूरज कुमार उसी तार को निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अ