रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध अफीम के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस ने अवैध अफीम सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से सोमवार को मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने के एसआई विजेंद्र शर्मा ने मय टीम दौराने नाकाबंदी हरदासवाली तिराहे रोही धन्नासर से अवैध 495 ग्राम अफीम सहित रोशन लाल जाट निवासी मुर डा तहसील आमेट जिला राजसमंद को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।