विष्णुगढ़: टाटीझरिया की बेटियों ने मारी बाजी, भारती 95.4% अंकों के साथ बनीं टॉपर, प्रखंड की बेटियों ने किया कमाल
टाटीझरिया की बेटियों ने मारी बाजी, 95.4 प्रतिशत अंक के साथ भारती बनी टॉपर। गुपचुप बेचने वाले और सेटरिंग मजदूर की बेटियों ने भी किया कमाल। होनहारों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो कठिन से कठिन राह भी आसान हो जाती है। गुरुवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में प्रखंड की बेटियों ने अपना कमाल दिखाया है।