जमुई: दीन नगर में ठगी का शिकार महिला ने खाया जहर, सदर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Apr 17, 2026 चंद्रदीप थाना क्षेत्र के दीन नगर गांव में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। रोजी खातून (30) को ठग ने स्वास्थ्य विभाग का कर्मी बनकर कॉल किया और OTP लेकर उसके खाते से 70 हजार रुपये उड़ा लिए। मैसेज मिलने पर ठगी का पता चला। पति की फटकार से आहत होकर महिला ने शुक्रवार सुबह 6 बजे कीटनाशक दवा खा ली।