गोपालगंज: सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन व डीएम ने कहा, शहर के आंबेडकर भवन में एपिड योजना के तहत 938 लोगों के बीच किया गया वितरण
शहर के आंबेडकर भवन में एपीडी योजना के तहत दिव्यांग लोगों के बीच उपकरण का वितरण किया गया। इस दौरान डीएम पवन कुमार सिन्हा व सांसद डा आलोक कुमार सुमन की मौजूदगी में सभी उपकरण का वितरण किया गया। इसकी जानकारी सांसद डा आलोक कुमार सुमन व डीएम पवन कुमार सिन्हा ने गुरुवार की दोपहर दो बजे दी।