बीना: तहसील सभागार में तीसरी बार हुई पुनर्रमतगणना में सरपंच नारायण सिंह 23 वोटो से विजयी, मनाया जीत का जश्न
Bina, Sagar | Mar 6, 2024 ओम नारायण कुर्मी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की जसके बाद कोर्ट के आदेश से मंगलवार को तहसील सभागार में एक बार फिर पुनर्रमतगणना की गई, जिसमें रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह एवं तहसीलदार सुनील शर्मा की मौजूदगी में पुनर्रमतगणना की गई। तीसरी बार हुई पुनर्रमतगणना में ग्राम पंचायत घाट बरोदिया सरपंच नारायण सिंह यादव 23 वोटो से विजयी हो गए।