बीना: सर्वोदय चौराहे से अंबेडकर तिराहे तक नो पार्किंग में खड़े छोटे बड़े वाहनों पर की गई कार्रवाई
Bina, Sagar | Mar 5, 2024 रविवार को बीना थाना परिसर में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नो पार्किंग की वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति को लेकर समस्याओं से अवगत कराया था।एसडीओपी प्रशांत सुमन के निर्देशन में की गई पुलिस की 24 घंटे के अंदर कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सर्वोदय चौराहे से अंबेडकर तिराहे तक नो पार्किंग में खड़े करीब एक दर्जन छोटे बड़े वाहनों पर कार्रवाई की है।