बीना: किसानों को मुआवजा राशि दिलाने को लेकर कांग्रेस ने किया तहसील में प्रदर्शन, 3 दिन बाद आंदोलन की दी चेतावनी
Bina, Sagar | Mar 4, 2024 तीन दिन पहले बीना में तेज आंधी तूफान की वजह से किसानों को भारी नुकसान हो गया, जिसको लेकर आज विधायक निर्मला सप्रे के नेतृत्व में कांग्रेस ने तहसील में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा है। एवं कृषि भूमियों का शीघ्र सर्वे करा कर मुआवजा राशि देने की मांग की है