बीना: सिविल अस्पताल का विधायक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर मरीजों से की चर्चा
Bina, Sagar | Mar 5, 2024 बीना विधायक निर्मला सप्रे कार्यकर्ताओं के साथ सिविल अस्पताल पहुंची और व्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही भर्ती वार्ड में शौचालय नहीं होने से परेशान मरीजों व उनके परिजनों ने परेशानी से विधायक को अवगत कराया। वही विधायक ने BMO से व्यवस्थाओं में सुधार करने की बात कही है।