बगोदर: बगोदर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बगोदर पुलिस ने अलग अलग मामले के दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया ।जिसमें नाबालिग छात्रा के साथ छेडछाड करने वाले सक्सेस लाइन कोचिंग सेंटर के संचालक शाहिद अंसारी जबकि दुसरा आरोपी एक महिला की आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट पर वायरल करने आरोपी जरमूने पाकीटांड के बाबूलाल तुरी शामिल है।