राजातालाब: वाराणसी में पूर्व थल सेना अधिकारी को मोबाइल पर मिली जान से मारने की धमकी
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में एक पूर्व थल सेना अधिकारी को अज्ञात व्यक्ति से जान से मारने की धमकी मिली है। आपको बता दे कि खिल्लुपुर गांव निवासी शिवजतन पुत्र स्व. खेमकरन को गुरुवार सुबह 8 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कॉल उठाते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।