राजातालाब: भरहरिया गांव में एक तालाब में भारी संख्या में मृत मिली मछलियां, पुलिस को दी गई तहरीर
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में एक मछली पालक के तालाब में भारी संख्या में मछलियां मृत पाई गईं। भरहरिया गांव निवासी रवि पटेल ने कपसेठी पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग लोग उनके तालाब में गोबर और कचरा डाल रहे थे। जब उन्होंने इन लोगों को मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज करने लगे।