🚨 ग्वालियर में दर्दनाक हादसा
मंगलवार रात करीब 11 बजे थाटीपुर थाना क्षेत्र के नदीपार टाल इलाके में एक 43 वर्षीय युवक की कमरे में लगी आग से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक भारी नशे की हालत में कमरे में अकेला था।
मृतक विजय शाक्य की पत्नी का करीब एक महीने पहले निधन हो गया था। परिजनों के अनुसार वह सदमे में था और लगातार शराब का सेवन कर रहा था। देर रात कमरे से अचानक आग की लपटें उठीं। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
स्थानीय स्तर पर एलपीजी सिलेंडर फटने की चर्चा रही, लेकिन थाटीपुर थाना पुलिस ने इस संभावना से इनकार किया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बीड़ी या सिगरेट से आग लगी होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress
📸 Instagram: https://instagram.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress
हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं... The Xpose Express हर खबर की तह तक पहुंचता
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 24, 2026