समस्तीपुर: पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत। दूसरे दोस्त की हालत गंभीर, सूचना पर नगर थाने पहुंची पुलिस
पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के पास। गुरुवार देर संध्या सड़क किनारे पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता रंजित राय सहित 1 अन्य युवक को बेहोशी की अवस्था में देख स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया जहां सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने रंजीत राय को मृत घोषित कर दिया। मृतक मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग निवासी पूर्व जिला पार्षद सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव रंजित राय के रूप में हुई। वहीं दूसरे का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।