सदर: नगवा में एक युवक ने खुद को मारी गोली
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा इलाके में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोनू यादव के रूप में हुई है, जो पेंटिंग का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि सोनू यादव ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद उसकी मौत हो गई