रायबरेली: महाराजगंज थाने की पुलिस टीम ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों के गैंग को थानाक्षेत्र से दबोचा
महाराजगंज थाने की पुलिस ने,ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले, 3 शातिर चोरों के गैंग को सामान के साथ गिरफ्तार किया है। जिनको,बुधवार को एसपी ऑफिस के,किरणहाल में लाकर घटना का खुलासा करते हुए,ASP संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि,तीनों के पास से चोरी की ट्रैक्टर ट्राली व अन्य सामान बरामद हुआ है।जिन पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।