Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

#काला_कानून_बापस_लो #भारतबन्द #कृषि_कानून_बापस_लो #komal_ahirwar_

1.6m views | Madhya Pradesh, India | Sep 29, 2021

MORE NEWS

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता मेंसांदीपनि विद्यालय जबेरा की टीम ने मारी बाजी
=
लगातार दूसरी बार जिले में किया टॉप
=
जिले की 158 टीमों ने की सहभागिता
=
मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज दमोह में संपन्न हुआ। समस्त विकास खंडों के कक्षा नवमी से 12वीं तक के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की

प्रतियोगिता में 6 टीमों का चयन किया गया जिन्हें पर्यटन विकास बोर्ड की ओर से मध्य प्रदेश में कहीं भी 500 किलोमीटर तक तीन दिन दो रात तथा 2 दिन एक रात घूमने का अवसर मिलेगा। द्वितीय चरण में ऑडियो विजुअल राउंड के समापन उपरांत सांदीपनि विद्यालय जबेरा की टीम ने प्रथम, महर्षि विद्या मंदिर दमोह की टीम ने द्वितीय ,उत्कृष्ट विद्यालय जबेरा की टीम ने तृतीय, संदीपनी विद्यालय दमोह की टीम ने चतुर्थ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनेह ने पांचवा एवं संदीपनी हटा की टीम ने छठवां स्थान प्राप्त किया।

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता मेंसांदीपनि विद्यालय जबेरा की टीम ने मारी बाजी = लगातार दूसरी बार जिले में किया टॉप = जिले की 158 टीमों ने की सहभागिता = मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज दमोह में संपन्न हुआ। समस्त विकास खंडों के कक्षा नवमी से 12वीं तक के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की प्रतियोगिता में 6 टीमों का चयन किया गया जिन्हें पर्यटन विकास बोर्ड की ओर से मध्य प्रदेश में कहीं भी 500 किलोमीटर तक तीन दिन दो रात तथा 2 दिन एक रात घूमने का अवसर मिलेगा। द्वितीय चरण में ऑडियो विजुअल राउंड के समापन उपरांत सांदीपनि विद्यालय जबेरा की टीम ने प्रथम, महर्षि विद्या मंदिर दमोह की टीम ने द्वितीय ,उत्कृष्ट विद्यालय जबेरा की टीम ने तृतीय, संदीपनी विद्यालय दमोह की टीम ने चतुर्थ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनेह ने पांचवा एवं संदीपनी हटा की टीम ने छठवां स्थान प्राप्त किया।

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

एसडीएम राकेश सिंह मरकाम एवं तहसीलदार उमेश तिवारी ने किया हाई सेकेंडरी स्कूल कोटा का निरीक्षण
==

 दमोह जिले के हटा अनुभाग अंतर्गत ग्राम कोटा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) राकेश सिंह मरकाम एवं तहसीलदार उमेश तिवारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण एवं विद्यालय के किचन का अवलोकन किया गया। जांच में पाया गया कि भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार तैयार किया जा रहा था, किंतु रसोईघर में आवश्यक साफ-सफाई एवं गुणवत्ता संबंधी कमियां पाई गईं। इस पर संबंधित स्व-सहायता समूह के प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम राकेश सिंह मरकाम एवं तहसीलदार उमेश तिवारी ने किया हाई सेकेंडरी स्कूल कोटा का निरीक्षण == दमोह जिले के हटा अनुभाग अंतर्गत ग्राम कोटा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) राकेश सिंह मरकाम एवं तहसीलदार उमेश तिवारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण एवं विद्यालय के किचन का अवलोकन किया गया। जांच में पाया गया कि भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार तैयार किया जा रहा था, किंतु रसोईघर में आवश्यक साफ-सफाई एवं गुणवत्ता संबंधी कमियां पाई गईं। इस पर संबंधित स्व-सहायता समूह के प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

अभियान का मूल उद्देश्य यही है कि सरकार की योजनाएं का लाभ धरातल पर प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे- प्रभारी मंत्री श्री परमार 
==
अधिकारी-कर्मचारी स्वयं फील्ड में पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई करेंगे- राज्यमंत्री श्री लोधी
==
पात्र हितग्राही योजनाओ के लाभ से वंचित न रहे, यही अभियान का उद्देश्य- कलेक्टर श्री यादव
==
जनविश्वास को सिद्ध और सार्थक बनाने के उद्देश्य से जनविश्वास अभियान की शुरुआत की गई है- श्री शिवहरे
==
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत् जबेरा में संवाद, समाधान, संवेदनशीलता,सादगी के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, हितलाभ का वितरण किया गया
==

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश में संचालित ‘जन विश्वास अभियान’ के माध्यम से शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत केवल सर्वे अथवा जानकारी एकत्रित करने तक सीमित न रहते हुए पात्र लोगों तक पहुंचकर उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ने और समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। इस आशय के विचार प्रदेश के के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष विभाग एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंगल भवन, जबेरा में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियानके तहत आयोजित गरिमामय जनसंवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए। 

 प्रभारी मंत्री श्री परमार ने कहा इतने लंबे समय तक चलने वाला अभियान पहले कभी नहीं चला है। इसके पीछे मुख्य भावना लोक कल्याण की है। हर शुक्रवार को प्रशासनिक अमला ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद करेगा और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में कार्रवाई करेगा। जमीन से संबंधित नामांतरण, बंटवारा, अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व मामलों के निराकरण को भी अभियान में शामिल किया गया है।

  उन्होने कहा ‘जन विश्वास अभियान’ के दौरान गांवों में सड़क, नाली, पेयजल और नल-जल योजना की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। यह देखा जाएगा कि नल-जल योजना का कार्य पूर्ण हुआ है अथवा नहीं और यदि कार्य पूर्ण होने में समय लग रहा है तो तब तक ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था उपलब्ध है या नहीं। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्था, साफ-सफाई, संचालन और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, व्यवस्थाओं और आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को भी अभियान के दायरे में शामिल किया गया है।

 गांवों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उप-स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पतालों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जाएगा। इन स्वास्थ्य संस्थाओं को जनता के लिए अधिक उपयोगी, सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कमियों को चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं और व्यवस्थाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए भोपाल से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारी भी मैदानी क्षेत्रों में जाकर जनता के साथ संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं।

 प्रभारी मंत्री ने कहा ‘जन विश्वास अभियान’ के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानी जा रही है। अभियान के दौरान अधिकारियों द्वारा गांव में रुककर स्थानीय समस्याओं को समझने, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भावना के अनुरूप अभियान का मूल उद्देश्य यही है कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ धरातल पर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और आमजन को शासन की योजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हो।

 प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मेस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा जबेरा विधानसभा क्षेत्र से प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शुभारंभ हुआ। यह प्रसन्नता का विषय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप अब अधिकारी-कर्मचारी स्वयं फील्ड में पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के फील्ड में रहने का दिन निर्धारित किया है। इस दिन अधिकारी-कर्मचारी आमजन से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने शिकायतों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए हैं।

 राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान जनवरी 2027 तक चलेगा। यह अपने आप में एक व्यापक और वृहद अभियान है, जिसका उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद को और मजबूत करना तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा जनता की किसी भी प्रकार की समस्या हो, उसके समाधान के लिए सरकार पूरी गंभीरता से कार्य करेगी। 

 कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कार्यालयों में बैठकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति तक नहीं पहुंचा जा सकता, इसके लिए अधिकारियों को स्वयं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद करना होगा। उन्होने कहा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे।

 कलेक्टर श्री यादव ने कहा जन विश्वास अभियान के चार प्रमुख स्तंभ- संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी हैं। इन चारों स्तंभों के आधार पर प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा पात्र हितग्राहियो को शासन की जनकल्याण योजनाओं का लाभ मिले यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। 

श्याम शिवहरे ने कहा जनविश्वास को सिद्ध और सार्थक बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जनविश्वास अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के पहले ही दिन जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति को उन्होंने प्रसन्नता का विषय बताया। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ जनविश्वास अभियान का शुभारंभ हुआ है। अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजन से संवाद किया जा रहा है तथा क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

 श्री शिवहरे ने कहा भ्रमण के दौरान सड़क, नाली, पेयजल, भूमि के पट्टे सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की स्थिति देखी जा रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है अथवा नहीं।

 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत जबेरा में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत मृतक के परिवारजन रामप्रसाद मिश्रा, लक्ष्मी अहिरवार, लल्लन बाई, सुलोचना गोंड इन सभी को दो-दो लाख रुपए की राशि स्वीकृति पत्र दिये गये।  प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रेम बाई, संतोष सेन, कुसुम रानी, निजाम, मुकेश सेन निवासी हिनौती खेत सिंह को आवास हेतु 120000 की राशि स्वीकृति पत्र दिये गये। लाडली लक्ष्मी योजना में लाभान्वित बालिका पूर्वी यादव, आरवि यादव, रूही कोरी, नियति मेहरा, भारती धनगर निवासी जबेरा। वृद्धा पेंशन हितलाभ आशा रानी राय, भगवान दास राय निवासी कौंरता, कुसुम रानी धनगर निवासी मुडेरी, पर्वत गोंड निवासी दुगानी, कालीचरण घोषी निवासी जबेरा। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक अजय सिंघई व जुगल शर्मा के द्वारा किया गया।

अभियान का मूल उद्देश्य यही है कि सरकार की योजनाएं का लाभ धरातल पर प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे- प्रभारी मंत्री श्री परमार == अधिकारी-कर्मचारी स्वयं फील्ड में पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई करेंगे- राज्यमंत्री श्री लोधी == पात्र हितग्राही योजनाओ के लाभ से वंचित न रहे, यही अभियान का उद्देश्य- कलेक्टर श्री यादव == जनविश्वास को सिद्ध और सार्थक बनाने के उद्देश्य से जनविश्वास अभियान की शुरुआत की गई है- श्री शिवहरे == मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत् जबेरा में संवाद, समाधान, संवेदनशीलता,सादगी के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, हितलाभ का वितरण किया गया == मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश में संचालित ‘जन विश्वास अभियान’ के माध्यम से शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत केवल सर्वे अथवा जानकारी एकत्रित करने तक सीमित न रहते हुए पात्र लोगों तक पहुंचकर उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ने और समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। इस आशय के विचार प्रदेश के के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष विभाग एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंगल भवन, जबेरा में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियानके तहत आयोजित गरिमामय जनसंवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए। प्रभारी मंत्री श्री परमार ने कहा इतने लंबे समय तक चलने वाला अभियान पहले कभी नहीं चला है। इसके पीछे मुख्य भावना लोक कल्याण की है। हर शुक्रवार को प्रशासनिक अमला ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद करेगा और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में कार्रवाई करेगा। जमीन से संबंधित नामांतरण, बंटवारा, अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व मामलों के निराकरण को भी अभियान में शामिल किया गया है। उन्होने कहा ‘जन विश्वास अभियान’ के दौरान गांवों में सड़क, नाली, पेयजल और नल-जल योजना की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। यह देखा जाएगा कि नल-जल योजना का कार्य पूर्ण हुआ है अथवा नहीं और यदि कार्य पूर्ण होने में समय लग रहा है तो तब तक ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था उपलब्ध है या नहीं। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्था, साफ-सफाई, संचालन और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, व्यवस्थाओं और आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को भी अभियान के दायरे में शामिल किया गया है। गांवों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उप-स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पतालों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जाएगा। इन स्वास्थ्य संस्थाओं को जनता के लिए अधिक उपयोगी, सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कमियों को चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं और व्यवस्थाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए भोपाल से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारी भी मैदानी क्षेत्रों में जाकर जनता के साथ संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा ‘जन विश्वास अभियान’ के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानी जा रही है। अभियान के दौरान अधिकारियों द्वारा गांव में रुककर स्थानीय समस्याओं को समझने, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भावना के अनुरूप अभियान का मूल उद्देश्य यही है कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ धरातल पर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और आमजन को शासन की योजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हो। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मेस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा जबेरा विधानसभा क्षेत्र से प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शुभारंभ हुआ। यह प्रसन्नता का विषय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप अब अधिकारी-कर्मचारी स्वयं फील्ड में पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के फील्ड में रहने का दिन निर्धारित किया है। इस दिन अधिकारी-कर्मचारी आमजन से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने शिकायतों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए हैं। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान जनवरी 2027 तक चलेगा। यह अपने आप में एक व्यापक और वृहद अभियान है, जिसका उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद को और मजबूत करना तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा जनता की किसी भी प्रकार की समस्या हो, उसके समाधान के लिए सरकार पूरी गंभीरता से कार्य करेगी। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कार्यालयों में बैठकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति तक नहीं पहुंचा जा सकता, इसके लिए अधिकारियों को स्वयं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद करना होगा। उन्होने कहा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे। कलेक्टर श्री यादव ने कहा जन विश्वास अभियान के चार प्रमुख स्तंभ- संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी हैं। इन चारों स्तंभों के आधार पर प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा पात्र हितग्राहियो को शासन की जनकल्याण योजनाओं का लाभ मिले यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। श्याम शिवहरे ने कहा जनविश्वास को सिद्ध और सार्थक बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जनविश्वास अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के पहले ही दिन जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति को उन्होंने प्रसन्नता का विषय बताया। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ जनविश्वास अभियान का शुभारंभ हुआ है। अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजन से संवाद किया जा रहा है तथा क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। श्री शिवहरे ने कहा भ्रमण के दौरान सड़क, नाली, पेयजल, भूमि के पट्टे सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की स्थिति देखी जा रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है अथवा नहीं। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत जबेरा में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत मृतक के परिवारजन रामप्रसाद मिश्रा, लक्ष्मी अहिरवार, लल्लन बाई, सुलोचना गोंड इन सभी को दो-दो लाख रुपए की राशि स्वीकृति पत्र दिये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रेम बाई, संतोष सेन, कुसुम रानी, निजाम, मुकेश सेन निवासी हिनौती खेत सिंह को आवास हेतु 120000 की राशि स्वीकृति पत्र दिये गये। लाडली लक्ष्मी योजना में लाभान्वित बालिका पूर्वी यादव, आरवि यादव, रूही कोरी, नियति मेहरा, भारती धनगर निवासी जबेरा। वृद्धा पेंशन हितलाभ आशा रानी राय, भगवान दास राय निवासी कौंरता, कुसुम रानी धनगर निवासी मुडेरी, पर्वत गोंड निवासी दुगानी, कालीचरण घोषी निवासी जबेरा। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक अजय सिंघई व जुगल शर्मा के द्वारा किया गया।

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

तहसील, जनपद एवं ग्राम स्तर तक पहुंचेगा तिरंगा अभियान - प्रभारी मंत्री श्री परमार
==
जिले में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
==
हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिले में होंगे विविध कार्यक्रम,
==
13 अगस्त को तहसील ग्राउंड से निकलेगी वृहद तिरंगा यात्रा
==

 तहसील मैदान में 13 अगस्त को बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी, प्रभारी मंत्री ने इस यात्रा में अधिक से अधिक लोगो से सहभागिता का आग्रह किया है। उन्होने कहा तहसील-जनपद मुख्यालयों एवं ग्राम स्तरो पर भी यात्रा निकाली जायेगी। अभियान को गति देने के लिए सभी की सहभागिता का आव्हान किया। आज सर्किट हाउस में प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष विभाग एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस संबंध में आयोजित बैठक में चर्चा करते हुए गरिमामय आयोजन की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी, आनंद विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक उमा देवी खटीक, श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, वनमंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि-अधिकारी मौजूद रहे। 

 आज़ादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान जिले में तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए अनेक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

 इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने बताया अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर वृहद तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा में स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राएँ, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी तथा नागरिक सहभागिता करेंगे। यात्रा का आकर्षण पुलिस बैंड रहेगा, जो राष्ट्रभक्ति की धुनों के साथ तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाएगा। इसी क्रम में जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर भी 13 अगस्त को तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 अभियान के दौरान जिला स्तर पर तिरंगा निर्माण प्रतियोगिता, विभिन्न प्रतियोगिताएँ एवं राष्ट्रभक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 अगस्त को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में तिरंगा कंसर्ट का आयोजन होगा, जिसमें देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। वहीं 14 अगस्त को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा तिरंगा दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है।

 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक भवनों तथा आम नागरिकों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया गया है।

तहसील, जनपद एवं ग्राम स्तर तक पहुंचेगा तिरंगा अभियान - प्रभारी मंत्री श्री परमार == जिले में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान == हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिले में होंगे विविध कार्यक्रम, == 13 अगस्त को तहसील ग्राउंड से निकलेगी वृहद तिरंगा यात्रा == तहसील मैदान में 13 अगस्त को बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी, प्रभारी मंत्री ने इस यात्रा में अधिक से अधिक लोगो से सहभागिता का आग्रह किया है। उन्होने कहा तहसील-जनपद मुख्यालयों एवं ग्राम स्तरो पर भी यात्रा निकाली जायेगी। अभियान को गति देने के लिए सभी की सहभागिता का आव्हान किया। आज सर्किट हाउस में प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष विभाग एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस संबंध में आयोजित बैठक में चर्चा करते हुए गरिमामय आयोजन की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी, आनंद विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक उमा देवी खटीक, श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, वनमंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि-अधिकारी मौजूद रहे। आज़ादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान जिले में तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए अनेक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने बताया अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर वृहद तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा में स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राएँ, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी तथा नागरिक सहभागिता करेंगे। यात्रा का आकर्षण पुलिस बैंड रहेगा, जो राष्ट्रभक्ति की धुनों के साथ तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाएगा। इसी क्रम में जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर भी 13 अगस्त को तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान जिला स्तर पर तिरंगा निर्माण प्रतियोगिता, विभिन्न प्रतियोगिताएँ एवं राष्ट्रभक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 अगस्त को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में तिरंगा कंसर्ट का आयोजन होगा, जिसमें देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। वहीं 14 अगस्त को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा तिरंगा दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक भवनों तथा आम नागरिकों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया गया है।

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मेमू ट्रेन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मालवाहक से जिला अस्पताल पहुंचाया गया शव, पहचान में जुटी जीआरपी पुलिस

दमोह। बीना से कटनी की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन में आज गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। शाम को ट्रेन के दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। कंट्रोल रूम जबलपुर से सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी प्रभारी शेख जुम्मन पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। 

मृतक सीट पर बैठी अवस्था में मिला और शव अकड़ा हुआ था। रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को मालवाहक वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां अस्पताल में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के पास कोई वैध पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। वही जीआरपी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। जहां शुक्रवार को पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। वही घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए है।।

मेमू ट्रेन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मालवाहक से जिला अस्पताल पहुंचाया गया शव, पहचान में जुटी जीआरपी पुलिस दमोह। बीना से कटनी की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन में आज गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। शाम को ट्रेन के दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। कंट्रोल रूम जबलपुर से सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी प्रभारी शेख जुम्मन पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक सीट पर बैठी अवस्था में मिला और शव अकड़ा हुआ था। रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को मालवाहक वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां अस्पताल में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास कोई वैध पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। वही जीआरपी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। जहां शुक्रवार को पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। वही घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए है।।

Damoh, Damoh | Aug 7, 2026

#काला_कानून_बापस_लो #भारतबन्द #कृषि_कानून_बापस_लो #komal_ahirwar_ - Madhya Pradesh News