पातेपुर: पातेपुर CHC में दो नवजात बच्चों के मौत का मामला गरमाया, मंत्री सह विधायक ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से की पूछताछ।
पातेपुर CHC में बीते दिनों लगातार दो दिन में दो नवजात बच्चे की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को स्थानीय विधायक सह SCST कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से बात कर परिजनों को संतुष्ट कराने की बात कही। हालांकि प्रभारी ने भी दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है। कार्रवाई होगी या नहीं यह भविष्य की गर्त में है।