सीएम आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
Sadar, Lucknow | Jun 1, 2026 लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग के बाहर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रोडवेज के चार संविदाकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने पेट्रोल छिड़ककर विरोध जताने की कोशिश की। ये कर्मचारी दुबग्गा डिपो में चालकों-परिचालकों के निजी कंपनी एसएस इंटरप्राइजेज में विलय किए जाने के विरोध में कई दिनों से प्र