सहजनवा: सहजनवा के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत झकही के रहने वाले युवक पर नशेड़ियों ने धारदार हथियार से किया हमला, घायल
सहजनवा के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत झकही के रहने वाले आलोक सिंह को नशेड़ी ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, जिसके बाद पहुंचे मौके पर प्रभारी सोनबरसा विजय गौड़ से आरोपित मौके पर ही भिड़ गया, किसी तरीके से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, व जांच शुरू कर दी।