देवास नगर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर देवास के भाजपा कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता
केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाए जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सोमवार को देवास स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेत्री अंजू माखीजा ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि समाज में लंबे समय से चली आ रही समानता और न्याय की भावना है।