हुज़ूर: भोपाल के नर्मदापुरम रोड पर 11 मील तिराहे के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई
Huzur, Bhopal | Mar 1, 2025 भोपाल के नर्मदापुरम रोड पर 11 मील तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की जान चली गई। महिला अपने भतीजे के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने मंडीदीप से भोपाल के बजरिया आ रही थी। हादसे के बाद भतीजे ने उसी कार सवार की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया,जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मिसरोद पुलिस ने अस्पताल की सूचना के बाद केस दर्ज कर लिया