शिवपुरी नगर: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी और मारपीट से परेशान महिला ने एसपी से लगाई गुहार
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आज बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और सुरक्षा की मांग की। पीड़ित महिला ने अपने आवेदन में बताया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है।