विदिशा नगर: पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह, प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री लखन पटेल द्वारा सोमवार सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात प्रभारी मंत्री ने परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेशों का वाचन किया।समारोह में कलेक्टर अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं जिला पंचायत सीईओ ओमप्रकाश सनोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।