उनियारा: उनियारा में चतरपुरा पैट्रोल पंप पर के पास ट्रक व रोडवेज बस की भिड़ंत में हुई दुर्घटना
Uniara, Tonk | Aug 24, 2024 उनियारा के चतरपुरा पैट्रोल पंप के समीप एक ट्रक व रोडवेज बस टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ट्रक चालक द्वारा जानवरों को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में घायलों को एंबुलेंस से उनियारा अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना के बाद उनियारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची व घटना को लेकर जानकारी ली।